Local Alerts Ranchi

बकरीद को लेकर राँची पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | Ranchi Police Conducts Flag March Ahead of Bakrid

राँची में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राँची पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और कोतवाली समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में 100 से अधिक पुलिस जवान शामिल हुए और लोगों को भाईचारे के साथ बकरीद मनाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान राँची के एसडीएम कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि किसी असामाजिक तत्व पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी पर्व को सफल बनाने में जनता की सबसे बड़ी भूमिका होती है।

बकरीद से पहले प्रशासन ने विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बैठक कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर चर्चा की थी। वहीं राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल