Local Alerts Ranchi

राँची में जनगणना-2027 का हाउस लिस्टिंग अभियान तेज, 14 जून तक चलेगा सर्वे | Census 2027 House Listing Survey Gains Pace in Ranchi

राँची नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की गणना/सूचीकरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसके साथ ही नजरी नक्शा तैयार करने का काम भी किया जा रहा है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों, परिवारों और अन्य आवश्यक जानकारियों का संग्रह कर रहे हैं। यह अभियान 14 जून तक चलेगा।

इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त सह नगर जनगणना पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की प्रगति, फील्ड स्तर पर हो रहे कार्यों तथा सामने आ रही समस्याओं और बाधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही प्रगणकों द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

बैठक में प्रगणकों ने बताया कि कई स्थानों पर लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कुछ घरों में दरवाजे नहीं खोले जा रहे हैं, जबकि कई लोगों में सर्वे को लेकर संशय और भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

अपर नगर आयुक्त ने सभी चार्ज ऑफिसरों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों और तय समयसीमा के अनुरूप पूरा किया जाए।

उन्होंने सुपरवाइजर और प्रगणकों को सर्वे के दौरान पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनने तथा शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल