Events Local Alerts Ranchi

झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आगाज, महिला क्रिकेट को मिलेगी नई उड़ान | Jharkhand Women’s Premier League 2026 Kicks Off in Ranchi

झारखंड में महिला क्रिकेट को नई पहचान और बेहतर अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने राँची स्थित जेएससीए स्टेडियम के ओवल ग्राउंड में झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह लीग राज्य की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में छोटानागपुर ब्लास्टर्स, कोल्हान डायनामोज, पलामू वॉरियर्स और संथाल चैलेंजर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामेंट के पहले दिन की शुरुआत कोल्हान डायनामोज और छोटानागपुर ब्लास्टर्स के बीच मुकाबले से हुई। इसके बाद दूसरा मैच संथाल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर्स को पराजित किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में संथाल चैलेंजर्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पलामू वॉरियर्स को शिकस्त दी और जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल