Local Alerts Ranchi

रोहित मिर्धा मौत मामले में NH-75 जाम, SIT जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | NH-75 Blocked Over Rohit Mirdha Death, Demand for SIT Probe

रातू थाना क्षेत्र के काटू लहना में रोहित मिर्धा की कथित हत्या के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने मखमंदरों चौक के पास राँची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग (NH-75) जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन तथा सभी आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि रोहित मिर्धा की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। गौरतलब है कि 3 जून को रोहित को छेड़खानी का आरोपी बताकर कथित रूप से पीटा गया था। मृतक के पिता उदित मिर्धा ने जमीन विवाद और बेटे को झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल