Local Alerts Ranchi

पीएलएफआई के दो सहयोगी गिरफ्तार, 50 लाख की लेवी वसूली की साजिश नाकाम

राँची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई द्वारा मांगी गई 50 लाख रुपये की लेवी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर गांव निवासी बजरंग महतो से रंगदारी मांगने से जुड़ा है। इस संबंध में नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी शाखा की सहायता से सूचना जुटाई कि लेवी की रकम लेने के लिए अपराधी तुपुदाना के बारहमाइल चौक स्थित सफायर स्कूल के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर पहुंचे अरुण लोहरा और सूरज लोहरा को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने लेवी की रकम लेने आने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान अरुण लोहरा के पास से पीएलएफआई का पर्चा भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल