Local Alerts Politics Ranchi

राज्यसभा चुनाव: झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार, हेमंत लेंगे अंतिम फैसला | Rajya Sabha Polls: JMM to Contest Both Seats, Final Call by Hemant Soren

झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि, इस पर मुख्यमंत्री की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने बैठक के फैसले की पुष्टि की है।

बैठक में मौजूद सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि पार्टी को दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने चाहिए। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय हेमंत सोरेन लेंगे। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है।

बैठक में स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपक बिरुआ, मथुरा प्रसाद महतो और योगेंद्र प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे पर आगे की रणनीति के लिए मुख्यमंत्री जल्द दिल्ली भी जा सकते हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल