Local Alerts Ranchi sports

राँची के कांटाटोली चौक पर यातायात जागरूकता अभियान, शुभंकर ‘प्रताप’ ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश | Traffic Awareness Campaign at Kantatoli Chowk, Ranchi, Mascot ‘Pratap’ Spreads Road Safety Awareness

राँची के व्यस्ततम कांटाटोली चौक पर शुक्रवार को यातायात पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आर्चरी मस्कट (शुभंकर) ‘प्रताप’ ने अपने आकर्षक अंदाज में आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सड़क संकेतों और चिह्नों का पालन करने तथा निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई।

यातायात पुलिस ने लोगों को समझाया कि नियमों की अनदेखी न केवल दंडनीय है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी-1 रमाकांत रजक, लालपुर यातायात थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, खेलगाँव यातायात थाना प्रभारी अवध बिहारी कुंवर, कांटाटोली पोस्ट प्रभारी पिंटू राय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल