मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही ‘खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26’ में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता में लगभग 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की है। खिलाड़ियों के जोश और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि झारखंड के गांव-गांव में खेल प्रतिभा प्रचुर मात्रा में मौजूद है। प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड टीम के गठन के लिए किया जाएगा। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की उत्साहजनक उपस्थिति देखी गई, जिससे प्रतिभागियों का मनोबल और बढ़ा।
‘खेलो झारखंड’ राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन | Impressive Performances at ‘Khelo Jharkhand’ State-Level School Athletics Competition

