Local Alerts Ranchi

मुहर्रम को लेकर राँची में केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने बनाई व्यापक रणनीति | Ranchi Administration Holds Peace Committee Meeting Ahead of Muharram

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राँची में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से आए गणमान्य व्यक्तियों के साथ पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रशासन ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से मुहर्रम पर्व को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल