Local Alerts Ranchi

राँची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, हरमू और लाजपत पथ में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई | Ranchi Intensifies Anti-Encroachment Drive, Road Widening Begins in Harmu & Lajpat Path

शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित और जाममुक्त बनाने की दिशा में राँची नगर निगम ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत हरमू स्थित शनि मंदिर से मुक्तिधाम तक सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन की मापी की गई। इस दौरान सड़क एवं सरकारी भूमि पर सीढ़ियां, शेड और अन्य निर्माण कर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुगम होगा और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा लाजपत पथ ओवरब्रिज के समीप पंजाबी भवन के आसपास भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां सड़क और सार्वजनिक स्थान पर किए गए करीब पांच अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, ताकि यातायात सुचारु रहे और आम लोगों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके।

राँची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही दुकानदारों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। निगम का उद्देश्य राँची को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जाममुक्त शहर के रूप में विकसित करना है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल