Local Alerts Politics Ranchi

दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से की मुलाकात | CM Hemant Soren Meets Rajya Sabha MP Sarfaraz Ahmad in New Delhi

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यसभा सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में सरफराज अहमद के घुटने का सफल ऑपरेशन दिल्ली में संपन्न हुआ है, जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों द्वारा दी जा रही देखभाल की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सरफराज अहमद से उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जनसेवा में सक्रिय होने की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि सरफराज अहमद झारखंड की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल