विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को राँची के होटल बीएनआर चाणक्या में संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मरीजों का भार कम करने के लिए राँची में एम्स खोलने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई है। साथ ही रिम्स-2 परियोजना को भी जल्द शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड स्वास्थ्य सूचकांक में तीसरे स्थान पर पहुंचा है और सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास जारी है। सहियाओं के लिए 400 छोटे एम्बुलेंस की मांग भी केंद्र से की गई है।
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बढ़ती जनसंख्या को अवसर बताते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।

