Local Alerts Ranchi

पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिल सकता है स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर रोशनी खलखो ने किया निरीक्षण | Permanent Market Planned for Pandra Street Vendors, Sanjay Seth & Mayor Roshni Khalkho Inspect Site

राँची के पंडरा क्षेत्र में सड़क किनारे दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द स्थायी बाजार की सौगात मिल सकती है। रविवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राँची की मेयर रोशनी खलखो ने पंडरा क्षेत्र का निरीक्षण कर संभावित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पंडरा थाना के सामने और पंडरा पुल के बाद दाहिनी ओर स्थित खाली सरकारी जमीन का निरीक्षण किया गया।

ओटीसी मैदान से लेकर पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी तक बड़ी संख्या में वेंडर्स वर्षों से अस्थायी रूप से दुकानें लगा रहे हैं और स्थायी स्थान की मांग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान खाली सरकारी जमीन को विकसित कर स्थायी बाजार बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही दैनिक मजदूरों के लिए शेड और स्वच्छ शौचालय निर्माण की योजना पर भी विचार किया गया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल