राँची में NEET पेपर लीक मामले और सोनम वांगचुक आंदोलन के समर्थन में पुतला दहन।
राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी नेता प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि देश में छात्रों की आवाज को अनदेखा किया जा रहा है और लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग की। छात्र नेता आकाश तिर्की ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने राज्यस्तरीय बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी, छात्र एवं युवा संगठनों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

