Local Alerts Ranchi

राँची में SIR-2026 की समीक्षा बैठक, 29 जुलाई तक शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म संग्रहण का लक्ष्य | Ranchi Reviews SIR-2026, Targets 100% Enumeration Form Collection by July 29

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, राँची मंजूनाथ भजन्त्री ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में 22 जुलाई को आयोजित होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव पाठशाला का उद्देश्य ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप देना, Enumeration Form का संग्रहण एवं सत्यापन, एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना तथा विदेशी नागरिकों से संबंधित सूचनाओं का सत्यापन करना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से 29 जुलाई से पहले Enumeration Form के शत-प्रतिशत संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया। इस पर उपायुक्त ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मतदाताओं का नाम खोजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल