Local Alerts Ranchi

राँची में आधुनिक वेंडिंग जोन की तैयारी तेज, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार | Ranchi Speeds Up Modern Vending Zones, Street Vendors to Get Permanent Market

शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को सड़क किनारे अस्थायी कारोबार से हटाकर आधुनिक और सुविधायुक्त वेंडिंग जोन में बसाने की दिशा में राँची नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मोराबादी, टैगोर हिल और पंडरा क्षेत्र में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मोराबादी रजिस्ट्री ऑफिस के सामने करीब 3.26 करोड़ रुपये की लागत से 205 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। यहां पेयजल, आधुनिक शौचालय, पाथवे, ड्रेनेज, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बिजली, पार्किंग, गार्ड रूम और हरित क्षेत्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर आयुक्त ने आसपास की सरकारी जमीन को भी परियोजना में शामिल कर पूरे क्षेत्र को मॉडल वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद नगर आयुक्त ने टैगोर हिल के पास बनाए गए अस्थायी वेंडिंग स्थल का निरीक्षण किया, जहां मोराबादी मैदान से हटाए गए करीब 250 स्ट्रीट वेंडर्स का पुनर्वास किया गया है। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, हाई-मास्ट लाइट, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पंडरा पुल के सामने स्थित सरकारी जमीन का भी जायजा लिया गया। यहां ओटीसी मैदान से फ्रेंड्स कॉलोनी तक सड़क किनारे कारोबार कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नए वेंडिंग जोन की योजना बनाई जा रही है। नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को जल्द डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक और स्थायी कार्यस्थल उपलब्ध कराना है। इससे वेंडर्स को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं शहर में अतिक्रमण कम होगा और यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल