प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से प्रदर्शन स्थल से दूर ले जाया।
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के इंसाफ की लड़ाई को किसी भी कीमत पर रोका नहीं जा सकता और सरकार को छात्रों के साथ हुए कथित अत्याचार का जवाब देना होगा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने हाथों में हथकड़ियां पहनकर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का सांकेतिक विरोध किया।
विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग दोहराई। धरने में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और सांसद भी शामिल रहे।

