भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, प्रतियोगी छात्रों और अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने राज्य सरकार और जेपीएससी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र बनाया जाएगा।

