Local Alerts Politics Ranchi

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में राँची में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में | Congress Protests in Ranchi Over Rahul Gandhi’s Detention, Several Leaders Detained

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस ने राँची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने लोक भवन के निकट धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना भेज दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान राहुल गांधी की नाक में चोट लगी, जिसे उन्होंने लोकतंत्र पर हमला बताया। पार्टी ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और छात्र-युवाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल