Local Alerts Politics Ranchi

टाइगर जयराम महतो ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, 14वीं JPSC की CBI जांच की मांग | Tiger Jairam Mahato Meets CM Hemant Soren, Seeks CBI Probe into 14th JPSC Exam

14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता एवं डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए परीक्षा की CBI जांच कराने और मुख्य परीक्षा (मेन्स) को फिलहाल स्थगित करने की मांग की।

टाइगर जयराम महतो ने आरोप लगाया कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना जारी किया गया, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दी गई, जो गंभीर मामला है।

उन्होंने मांग की कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक मुख्य परीक्षा आयोजित न की जाए।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल