Local Alerts Ranchi

बकरी बाजार में 68वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियाँ शुरू, भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण का शुभारंभ | Preparations Begin for 68th Durga Puja Festival at Bakri Bazar with Bhoomi Pujan

बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ द्वारा आयोजित होने वाले 68वें शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियाँ बुधवार को भूमि पूजन एवं स्तंभ पूजन के साथ शुरू हो गईं। संघ के सचिव रवि रोहतगी ने विधि-विधान से पूजा स्थल पर भूमि पूजन कर भव्य पूजा पंडाल के निर्माण का शुभारंभ किया।

संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की थीम विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित होगी। पंडाल को इस तरह तैयार किया जाएगा कि लाखों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के माँ दुर्गा के दर्शन के साथ इसकी भव्यता का भी आनंद ले सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की जाएँगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राँची नगर निगम की महापौर रोशनी खलको, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहापौर नीरज कुमार एवं वार्ड पार्षद सुनील यादव उपस्थित रहे।

महापौर रोशनी खलको ने कहा कि भारतीय युवक संघ वर्षों से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्था हर वर्ष अपने आकर्षक पूजा पंडाल के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करती है।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शंभू अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल