Education Jharkhand Local Alerts Ranchi

14वीं JPSC परीक्षा में कथित फर्जीवाड़ा, गोड्डा के आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी गिरफ्तार | Alleged 14th JPSC Exam Scam, Godda Supply Officer Abhay Kumar Tiwari Arrested by CID

14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने जेएसएससी और जेपीएससी की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा कर सफलता हासिल की।

यह कार्रवाई नगड़ी निवासी एसएस शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मनोज तिवारी एक संगठित परीक्षा सिंडिकेट के लिए काम करता था और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में संदिग्ध तरीके से सफल हुआ था।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीजीटीटीसीई-2023, जेएसएससी सीजीएल-2023 (रैंक-2), एसीएफ पीटी-2024, एमआरओ पीटी-2024 और एफएसओ लिखित परीक्षा-2023 भी उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद इन परीक्षाओं को लेकर सवाल उठे।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात सीआईडी ने पोड़ैयाहाट स्थित उसके किराए के मकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी में करीब 5 लाख रुपये नकद मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीआईडी अब यह जाँच कर रही है कि इस कथित परीक्षा सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा आरोपी की वास्तविक भूमिका क्या थी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल