Local Alerts Ranchi

सावन में राँची से रवाना हुआ कांवड़ियों का पहला जत्था, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए शुरू हुई यात्रा | First Batch of Kanwariyas Leaves Ranchi for Baba Baidyanath Dham

|| हर हर महादेव ||

सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए राँची से कावड़ियों का पहला जत्था आज श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। सरस सत्संग मंडल के 131 श्रद्धालु राँची रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किए। 26 जुलाई को सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज में गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद अपनी कावड़ में पवित्र गंगाजल भरेंगे। इसके बाद श्रद्धालु 108 किलोमीटर की कठिन नंगे पांव कावड़ यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। 30 जुलाई की सुबह सभी श्रद्धालु विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। पूरे जत्थे में सावन और बोल बम के जयघोष के बीच श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल