राँची में डूरंड कप 2026 का शानदार आगाज़, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदा।
राँची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप 2026 का उद्घाटन मुकाबला सफल, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे राँची में जिला प्रशासन और खेल विभाग ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, स्वच्छता व दर्शकों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए। जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन ने पूरे आयोजन की निगरानी की। मैदान पर जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हराया। पदार्पण कर रहे रेनियर फर्नांडिस ने हैट्रिक जमाई, जबकि अमन सी.के. और देवेंद्र धाकू मुर्गाओकर ने एक-एक गोल किया।

