Local Alerts Ranchi

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, राँची समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट | Monsoon Active Again in Jharkhand, Yellow Alert for Heavy Rain in Ranchi and Several Districts

बंगाल की खाड़ी में बने प्रबल निम्न दबाव के प्रभाव से झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम के पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट से प्रवेश करने के कारण राँची समेत दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को राँची के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को भी राँची में प्रबल निम्न दबाव का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। राजधानी में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिनभर में सबसे अधिक 20.5 मिमी बारिश कोडरमा में रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा के झिंकपानी में राज्य में सर्वाधिक 61.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश राज्य में अब तक हुई वर्षा की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकती है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण राँची सहित निचले इलाकों में जलजमाव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और वज्रपात का खतरा भी बढ़ सकता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल