Local Alerts Ranchi

JPSC परीक्षा विवाद: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से CID की पूछताछ शुरू | JPSC Exam Row: CID Begins Questioning Former Chairman L. Khyangte

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते आज सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जहां 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे पूछताछ शुरू हुई।

सीआईडी ने उन्हें पूर्व में नोटिस जारी कर 28 जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया था। जांच एजेंसी भर्ती घोटाले के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी सहित कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी 500 ओएमआर शीट में कथित गड़बड़ी और उस संबंध में समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी ख्यांग्ते से सवाल कर रही है। इससे पहले उनके सरकारी आवास, जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा संचालन एजेंसी के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, ओएमआर शीट और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल