Local Alerts Ranchi

झारखंड में नक्सलवाद को बड़ा झटका, ₹15 लाख के इनामी समेत 16 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर | Major Blow to Naxalism in Jharkhand, 16 Hardcore Maoists Including ₹15 Lakh Rewarded Commander Surrender

झारखंड में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 15 लाख के इनामी समेत 16 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर।

झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘नवजीवन-II’ के तहत मंगलवार को राँची स्थित पुलिस मुख्यालय में 15 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ बासुदेव दा समेत कुल 16 हार्डकोर नक्सलियों ने डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें 11 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। सभी भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों और सक्रिय दस्तों से जुड़े थे। आत्मसमर्पण के दौरान 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 कारतूस सुरक्षा बलों को सौंपे गए। झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान से मिली इस सफलता के बाद पुलिस ने दावा किया कि राज्य में सक्रिय नक्सलियों की संख्या अब सिंगल डिजिट में रह गई है तथा शेष उग्रवादियों से पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौटने की अपील की गई।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल