झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। मॉनसून सत्र के दौरान हजारों अभ्यर्थी विधानसभा घेराव के लिए राँची की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की, लेकिन छात्र आगे बढ़ते हुए विधानसभा गेट तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। घटना के बाद JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मुद्दा एक बार फिर झारखंड की सियासत के केंद्र में आ गया है।
JPSC-JSSC विधानसभा घेराव में बवाल, छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस | JPSC-JSSC Assembly Gherao: Police Lathicharge and Tear Gas Used on Protesters

