Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच का प्रदर्शन, पुतला छीनने को लेकर विवाद | JPSC-JSSC Reform Forum Protest Sparks Dispute Over Effigy

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच का प्रदर्शन, पुतला छीनने को लेकर विवाद।

JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने राज्यभर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन करने का आह्वान किया। राँची में अभ्यर्थी मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से पैदल मार्च निकालकर अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़ में शामिल हो गए और मुख्यमंत्री का पुतला लेकर भागने की कोशिश की।

आरोप है कि पुतला छीनने के दौरान एक महिला अभ्यर्थी के साथ मारपीट की गई और उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस को हल्की सख्ती करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, निर्धारित रूट मैप का पालन नहीं किए जाने से स्थिति बिगड़ी। प्रशासन ने अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन की अनुमति नहीं दी। बाद में शहीद चौक के पास अभ्यर्थियों ने प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान कुछ छात्रों को सदर अस्पताल भी ले जाने की सूचना है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल