Local Alerts Ranchi

गुरुनानक जयंती की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने गुरुनानक स्कूल से सुजाता चौक तक किया निरीक्षण

प्रभात फेरी के निर्धारित मार्ग पर सफाई, सड़क धुलाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

राँची में प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। शुक्रवार, 21 नवंबर 2026 को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल से सुजाता चौक तक प्रभात फेरी के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने और वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से सड़कों की धुलाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सुजाता चौक और आसपास के क्षेत्रों में लगे अनधिकृत विज्ञापन पट्टों, मोनोपोल और होर्डिंग्स को हटाने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा, निर्धारित मार्ग पर भवनों की जाँच कर स्वीकृत भवन प्लान और निर्माण नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लेने को कहा गया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रभात फेरी से पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान निगम के कार्यपालक अभियंता, सहायक नगर निवेशक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल