Local Alerts Ranchi

मिलाद-उल-नबी को लेकर राँची में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील | Police Conducts Flag March in Ranchi Ahead of Milad-un-Nabi, Appeals for Peaceful Celebrations

मिलाद-उल-नबी के अवसर पर राँची में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के जवानों ने अल्बर्ट एक्का चौक से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस बल ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तत्परता का संदेश दिया गया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल