Local Alerts Ranchi

MMDR कानून में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, सुबोधकांत सहाय बोले- ‘खनिज हमारा, जमीन हमारी, फैसला दिल्ली का नहीं’ | Congress Announces Protest Against MMDR Law Changes, Subodh Kant Sahay Raises Jharkhand’s Mineral Rights

एमएमआरडी कानून में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने आरोप लगाया कि नए कानून से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों पर असर पड़ेगा।

प्रेस वार्ता में सहाय ने कहा कि झारखंड को खनिज से सेस और रॉयल्टी के जरिए करीब 14 हजार करोड़ रुपये की आय होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नजर इस राजस्व पर है। सहाय ने 2024 में सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय संविधान पीठ के खनिज अधिकारों से जुड़े फैसले का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र ने उसके प्रभाव को कम करने के लिए कानून में बदलाव किया है।

उन्होंने झारखंड के करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये के पुराने बकाये का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह केवल पैसे का नहीं, बल्कि राज्य के अधिकार और संघीय व्यवस्था का सवाल है। सहाय ने दावा किया कि कानून में बदलाव का असर पेसा कानून और पाँचवीं अनुसूची के तहत आदिवासी अधिकारों पर भी पड़ सकता है।

भाजपा सांसदों से सवाल करते हुए सहाय ने कहा कि उन्हें झारखंड के हित में राज्य के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, “खनिज हमारा, जमीन हमारी, लेकिन फैसला दिल्ली का, यह बर्दाश्त नहीं होगा।”

कांग्रेस के आंदोलन के तहत 27 अगस्त को सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन, 6 से 9 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध और 7 सितंबर को राज्यस्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल