Local Alerts Ranchi

बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज और धमकी मामले में विधायक जयराम महतो पर FIR | FIR Against MLA Jairam Mahato Over Alleged Abuse and Threats to Barwadda SHO

बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज और धमकी मामले में विधायक जयराम महतो पर FIR!!

धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ कथित गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। FIR में विधायक के अलावा 10 नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, 22 अगस्त की रात विधायक ने WhatsApp कॉल कर समर्थक की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज, वर्दी उतरवाने और सरकार बदलने के बाद देख लेने की धमकी दी गई।

इसी बीच दोनों के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद जेएलकेएम नेता गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद थाने में पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज की जांच की मांग की है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल