Local Alerts Ranchi

राँची के बोड़ेया में स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर | Scorpio-Bike Collision in Ranchi’s Bodeya, One Dead and Another Seriously Injured

राँची के बोड़ेया स्थित जुमार पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान जुमार पुल के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल