Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC Reform Manch की अमीषा प्रसाद के गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई और कथित फर्जी मुकदमों पर उठाए सवाल | JPSC-JSSC Reform Manch’s Amisha Prasad Raises Questions Over Police Action and Alleged False Cases

राँची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच JPSC-JSSC Reform Manch की सदस्य अमीषा प्रसाद ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को कथित रूप से झूठा बताते हुए छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

अमीषा प्रसाद ने आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शहबाज आलम को खुली टेबल टॉक की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं, तो संबंधित पक्ष सामने आकर उसके सबूत पेश करे। अमीषा ने अपने खिलाफ दंगा फैलाने और मारपीट के आरोपों से भी इनकार किया।

उन्होंने पुलिस पर बिना नोटिस हिरासत में लेने और पुराने मामलों में फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया। मंच ने छात्रों के खिलाफ कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने, JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच कराने और मुख्यमंत्री से छात्रों से सीधे संवाद की मांग दोहराई। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल