रक्षाबंधन की तैयारी तेज, राँची के बाजारों में राखी से लेकर मिठाई और गिफ्ट हैंपर की बढ़ी मांग!!

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही राँची के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। राखियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बार पारंपरिक राखियों के साथ नग-मोती, बच्चों के लिए फूल वाली राखियां, कार्टून कैरेक्टर और भगवान गणेश व श्रीकृष्ण की आकृतियों वाली राखियां खास आकर्षण बनी हुई हैं।

राखी की खरीदारी के साथ बहनें मेहंदी भी लगवा रही हैं। बाजारों में इंडियन मंडला, गोल टीकी, राजस्थानी और फूलों वाले मेहंदी डिजाइन महिलाओं और युवतियों को पसंद आ रहे हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है।

रक्षाबंधन को लेकर गिफ्ट हैंपर की मांग भी बढ़ी है। दुकानदारों को त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद है।


