Local Alerts Ranchi

असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ राँची पुलिस का बड़ा अभियान, 50 से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच; 100 से ज्यादा पकड़े गए | Ranchi Police Launch Major Crackdown at Over 50 Locations, More Than 100 Detained

असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ राँची पुलिस का बड़ा अभियान, 50 से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच

राजधानी राँची में असामाजिक तत्वों, खुले में नशाखोरी, हुड़दंग और अन्य अराजक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने आज शाम विशेष समकालिक सघन जांच अभियान चलाया। शहर के 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, ओटीसी व डीआईजी ग्राउंड, मोराबादी मैदान, स्मार्ट सिटी परिसर, रिंग रोड तथा शराब दुकानों के आसपास पुलिस ने सघन जांच की।

अभियान की रियल-टाइम मॉनिटरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई, जबकि डीएसपी, थाना प्रभारी और सशस्त्र पुलिस बल फील्ड में तैनात रहे। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की तथा अनावश्यक रूप से जमा भीड़ को हटाया। पुलिस के अनुसार, खुले में शराब पीने, संदिग्ध रूप से घूमने और हुड़दंग करने के आरोप में 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ते हुए उनके नाम-पते पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किए गए।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल