Local Alerts Ranchi

आदिवासी एकता महाजुटान में मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, परिसीमन-MMDR समेत 5 बड़े प्रस्ताव पारित | Massive Gathering at Adivasi Ekta Mahajutan in Ranchi, 5 Key Resolutions Passed on Delimitation, MMDR and Tribal Rights

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 5 बड़े प्रस्ताव पारित

राँची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के तहत रविवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचे। पूरे झारखंड से आए आंदोलनकारियों, महिला-पुरुषों और युवाओं की भारी भागीदारी से राजधानी में दिनभर आदिवासी एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद रही। बिरसा चौक से लेकर मोरहाबादी मैदान तक लोगों की आवाजाही और भारी भीड़ देखने को मिली।

महाजुटान में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनिज विधेयक और प्रस्तावित परिसीमन बिल के खिलाफ आवाज उठाई गई। आयोजित सभा में पांच बड़े प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें परिसीमन के दौरान ST आरक्षित सीटों को अनुपातिक रूप से बढ़ाने, MMDR संशोधन कानून का विरोध, CNT और SPT कानूनों का उल्लंघन कर आदिवासी जमीन के अवैध हस्तांतरण पर रोक, ग्रामसभा की अनुमति के बिना खनन एवं भूमि अधिग्रहण पर प्रतिबंध और जनगणना में अलग सरना धर्म कोड देने की मांग शामिल रही।

महाजुटान में पांचवीं अनुसूची, PESA कानून 1996 और वन अधिकार कानून 2006 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल