Local Alerts Ranchi

राँची में आज कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद, अरगोड़ा से हटिया तक मेंटेनेंस के कारण पावर कट; देखें पूरी लिस्ट | Power Cut in Several Ranchi Areas Today Due to Maintenance Work, Check Timings and Affected Areas

बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार, 9 सितंबर को राँची के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस और लाइन सुधार का काम किया जाएगा। इसके कारण कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अरगोड़ा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

वहीं, नवीन मित्रा रोड और मधुरेनु अपार्टमेंट के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हटिया फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नंगे तारों को केबल में बदलने और पेड़ों की डालियों की कटाई का काम किया जाएगा। इस दौरान एकता नगर, नीचे हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अपर हटिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल