Local Alerts Ranchi

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर राँची में आदिवासी कांग्रेस का सत्याग्रह, MP के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे और उच्चस्तरीय जाँच की मांग | Adivasi Congress Holds Satyagraha in Ranchi Over Tribal Children’s Deaths in Balaghat, Demands MP Health Minister’s Resignation and High-Level Probe

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में करीब 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने राँची में एक दिवसीय सत्याग्रह किया। लोकभवन के सामने आयोजित सत्याग्रह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राज उराँव ने किया।

सत्याग्रह के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की माँग की। साथ ही मामले में राज्य सरकार की जिम्मेदारी तय करने और उच्चस्तरीय जाँच कराने की माँग उठाई गई।

आदिवासी कांग्रेस ने मृत बच्चों के परिजनों को कम से कम 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की। प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करने, बच्चों को उचित पोषण उपलब्ध कराने और सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की भी माँग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी बच्चों की मौत केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमियों को भी सामने लाता है। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को आवश्यक निर्देश देने की अपील की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल