राँची के संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को 1 COY NCC ने IQAC के सहयोग से एकता मार्च का आयोजन किया। यह मार्च लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई।

कॉलेज परिसर से शुरू हुई मार्च शहीद चौक तक पहुँची और वहाँ से वापस कॉलेज लौटी। इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और ANO कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
मार्च में लगभग 100 NCC कैडेट्स और 80 NSS स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए नारे लगाए।

आयोजन का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और शांति, एकता तथा आपसी सद्भाव के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के उस योगदान को भी याद किया गया, जिसके तहत उन्होंने देश की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मार्च का आयोजन ANO कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

