राँची और हजारीबाग में फायरिंग करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल।

राँची और हजारीबाग में लगातार गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। राँची के एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार, गिरोह ने गुरुवार रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे राँची के कांके इलाके में भी गोलीबारी की गई। जांच के दौरान अपराधियों के धुर्वा स्थित सीठियो इलाके में होने की सूचना मिली।

पुलिस की घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार, वारदात में इस्तेमाल कार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

