राँची में एचईसी की सीमा के भीतर किए गए कथित अनधिकृत और अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई शुरू की गई। एचईसी लिमिटेड की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि एचईसी की जमीन पर बिना अनुमति और प्राधिकरण के किए गए निर्माण को अवैध माना जाएगा और ऐसे निर्माण को हटाया या ध्वस्त किया जा सकता है।
इसी क्रम में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में विरोध देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने डीपीएस स्कूल के पास सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।
एचईसी प्रबंधन ने कहा है कि परिसर में यदि कोई भी अवैध निर्माण पाया जाता है, तो एचईसी और जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त किया जा सकता है।

