Local Alerts Ranchi

राँची के हेहल में दुकान पर पुलिस की छापेमारी, 114 बोतल और केन विदेशी शराब-बियर बरामद; संचालिका गिरफ्तार | Police Raid Shop in Ranchi’s Hehal, Seize 114 Bottles and Cans of Liquor and Beer; Shop Operator Arrested

राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल में पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद की है। पुलिस ने दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मुरला पहाड़, हेहल स्थित एक दुकान में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने अमन स्टोर में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग कंपनियों की कुल 114 बोतल और केन बरामद किए गए। इनमें किंगफिशर, Tuborg, गॉडफादर और अल्ट्रामैक्स बियर के अलावा RS, B-7, I-CONIQ, RC, McDowell और Magic Moment समेत अन्य ब्रांड की शराब शामिल है।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर विधिवत सील कर दिया। मामले में दुकान की संचालिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में सुखदेवनगर थाना पुलिस के अधिकारी, महिला आरक्षी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल