Local Alerts Ranchi

दुर्गा पूजा से पहले राँची में व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, महानगर दुर्गा पूजा समिति ने DC से की मुलाकात; सड़क, सफाई, लाइट और पानी पर चर्चा | Ranchi Gears Up for Durga Puja, Mahanagar Durga Puja Committee Meets DC Over Roads, Cleanliness, Street Lights and Water Supply

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर राँची शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्ती से मुलाकात की। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में पूजा के दौरान शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान राँची में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में पूजा से पहले साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है। समिति की ओर से इन व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित कराने की माँग उपायुक्त के समक्ष रखी गई।

उपायुक्त ने समिति के सदस्यों की माँगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का भरोसा दिलाया, ताकि पूजा के दौरान आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) धनंजय कुमार , समिति के आजीवन सदस्य डॉ. अजीत सहाय, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, संजय मिनोचा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, मो. इस्लाम, राजन वर्मा, संजय सिन्हा, उज्जवल दुबे, अमरनाथ साहू, राजू और मयंक गिरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल