Local Alerts Ranchi

राँची में स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी। बस में छात्र नहीं होने से टला बड़ा हादसा | School Bus Overturns Into Ditch in Ranchi No Students Were Onboard

राँची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। यह दुर्घटना लेपसर स्थित आदित्य ईंट भट्ठा के समीप हुई। राहत की बात रही कि दुर्घटना के समय बस में कोई भी छात्र सवार नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, बाल विकास स्कूल की बस सुबह विद्यार्थियों को लाने के लिए हर्रा गाँव की ओर जा रही थी। लेपसर के पास चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिसके बाद बस पलट गई।

बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना चान्हो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बस को गड्ढे से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।

बस में कोई छात्र नहीं होने के कारण दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल