Local Alerts Ranchi

गणेश पूजा को लेकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने किया राँची के पूजा पंडालों का निरीक्षण। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा | DC Manjunath Bhajantri Inspects Ganesh Puja Pandals in Ranchi, Reviews Security and Traffic Arrangements

गणेश पूजा को लेकर मंगलवार देर शाम राँची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर के विभिन्न गणपति पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, एसडीओ सदर कुमार रजत सहित संबंधित थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

डीसी ने अधिकारियों को पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल संचालकों और शांति समिति के सदस्यों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम माहौल मिल सके।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल