Local Alerts Ranchi

गणेश पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट। एसएसपी के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा | Ranchi Police on Alert for Ganesh Puja SSP Reviews Security and Traffic Arrangements

मंगलवार रात गणेश पूजा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में विशेष क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर भीड़, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।

सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा, मुंडला पहाड़ समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अड्डेबाजी और नशेबाजी की आशंका वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में मुंडला पहाड़ में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की गई।

अपर बाजार के बड़ा तालाब और आसपास के क्षेत्रों में चोरी-छिनतई की घटनाओं को देखते हुए गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

वहीं, जाम की वजह बन रहे डिवाइडर कटिंग को चिन्हित कर स्लाइडिंग बैरियर से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग और खड़े ऑटो के खिलाफ भी गुरुवार से विशेष अभियान चलाकर जुर्माना एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल