Local Alerts Ranchi

खादगढ़ा बस टर्मिनल पर अब राँची नगर निगम वसूलेगा टोल, लावारिस बसें हटाने के लिए 7 दिन का समय; नहीं तो होगी नीलामी | Ranchi Municipal Corporation to Collect Toll at Khadgarha Bus Terminal, Unclaimed Buses Get 7-Day Deadline Before Auction Process

खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर बुधवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राँची नगर निगम के पदाधिकारियों, पूर्व संवेदक और बस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ टर्मिनल की व्यवस्था, राजस्व संग्रहण और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि टर्मिनल की बंदोबस्ती की प्रक्रिया अभी चल रही है। बंदोबस्ती पूरी होने तक टोल शुल्क की वसूली राँची नगर निगम अपने स्तर से करेगा। इसके लिए निगम की टीम दो पालियों में सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक तैनात रहेगी। राजस्व निरीक्षक, लेखा सहायक, सैनिटरी इंस्पेक्टर और परिसंपत्ति अधीक्षक की टीम टोल वसूली करेगी।

वहीं, टर्मिनल परिसर में लंबे समय से खड़ी लावारिस और अनुपयोगी बसों को सात दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर निगम नियमानुसार उनके मूल्यांकन के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा।

निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरण, अटल क्लीनिक के लिए साइनेज, सीसीटीवी, पथ बत्तियों और बसों की वाशिंग के लिए उचित स्थल की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। निगम ने टर्मिनल की स्वच्छता, सुरक्षा, राजस्व संग्रहण और यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी करने को कहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल