झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है।
रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों में भी शोक व्याप्त है।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक | Shibu Soren’s Wife and CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren Passes Away, Soren Family in Mourning

